कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के पहले चरण के टिकटों का वितरण शुरू कर दिया है, जिसमें PCC वॉर रूम से सिंबल के लिफाफे जिला प्रभारियों और जिला इलेक्शन पर्यवेक्षकों को दिए जा रहे हैं. ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में जाकर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के टिकट बांटेंगे, जबकि आज नामांकन की आखिरी तारीख है. रणनीति के तहत कुछ जगह कांग्रेस सूची जारी नहीं करेगी, लेकिन उदयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है.
#congress #panchayat