राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज शाम 7 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में विस्तारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक में निकाय चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन की रणनीति, जमीनी फीडबैक और विस्तारकों को अहम जिम्मेदारियां सौंपने पर विस्तृत मंथन होगा. #bjp #cmbhajanlalsharma