जोधपुर के संगरिया ग्राम पंचायत में पिछले 15-20 सालों से बुनियादी सुविधाओं जैसे पीने के पानी, सीवरेज, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव है. पंचायती राज चुनाव की आहट के साथ ही चौपालों पर चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं और ग्रामीण इस बार अपने बुनियादी मुद्दों पर नेताओं से सवाल कर रहे हैं.ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए जानिए कि संगरिया के मतदाता अपने एक-एक वोट से गांव की सरकार और अपनी किस्मत कैसे बदलने की तैयारी में हैं.