Bandikui Passenger Train Derailment: पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन! दूसरी बोगी डिरेल होते ही मची अफरा-तफरी !
अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की दूसरी बोगी के पहिए अचानक पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी यात्री के घायल होने की खबर सामने नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए। रेलवे की तकनीकी टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया और बोगी को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। रेल लाइन को फिर से सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया गया।
#trainderailment #bandikuitrain #railwaynews #alwarnews #kherlinews #indianrailways #breakingnews #rajasthannews #trainaccident #passengertrain
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan