राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य को लेकर भजन लाल सरकार ने एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब सरकारी अस्पतालों में हर हाई-रिस्क गर्भवती महिला के साथ 'प्रसव सखी' तैनात रहेगी, जो अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर उनका साथ निभाएगी। NDTV राजस्थान ने प्रदेश में प्रसूताओं की मौत और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया था।