Nagar Nikay Chunav: प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव: रेखा जैन बनीं उपसभापति, BJP को 8 वोट से मात!

  • 2:21
  • प्रकाशित: सितम्बर 22, 2026

Nagar Nikay Chunav: प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव: रेखा जैन बनीं उपसभापति, BJP को 8 वोट से मात! प्रतापगढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा जैन ने भाजपा के विजय जाटिया को 8 वोटों से हराया। 40 सदस्यीय नगर परिषद में रेखा जैन को 24 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 16 वोट प्राप्त हुए। दिलचस्प बात यह है कि परिषद में कांग्रेस के 20, भाजपा के 17 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। दो निर्दलीय पहले ही कांग्रेस के समर्थन में थे, लेकिन चुनाव परिणाम में कांग्रेस को अपेक्षा से अधिक वोट मिलने के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।

संबंधित वीडियो