बूंदी के जिला जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है। गंभीर हालत में कोटा रेफर की गई 4 में से 2 प्रसूताओं (कविता कुमावत और वर्षा सेन) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य महिलाओं की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।