Rahul Gandhi Supreme Court March: राहुल, Akhilesh, Tejashwi एक मंच पर, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

  • 10:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
Rahul Gandhi Supreme Court March: राहुल, Akhilesh, Tejashwi एक मंच पर, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विपक्षी नेताओं ने पहले CJI से मुलाकात का अनुरोध किया, लेकिन CJI ने स्पष्ट किया कि यदि कोई कानूनी शिकायत है तो उसे याचिका के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में उठाया जाए। इसके बाद राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। याचिका में SIR प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता की जांच, वोटर सूची से हटाए गए नामों का ऑडिट और पूरी प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। दिल्ली में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध मार्च भी निकाला। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं। #rahulgandhi #supremecourt #cji #electioncommission #sir #akhileshyadav #tejashwiyadav #mallikarjunkharge #opposition #politicalnews #breakingnews #delhinews #indiapolitics #congress #electionnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो