Rajasthan RDX Recovery News: राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी साजिश नाकाम? RDX और हथियार बरामद | Crime News
राजस्थान के श्रीगंगानगर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए सीमा पार से पहुंचाई गई कथित हथियार और विस्फोटकों की खेप को बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में करीब 7.5 किलो RDX, 2 जिगाना पिस्तौल, 867 कारतूस, रिमोट डिवाइस और IED में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।
मामले में पंजाब के फिरोजपुर से जुड़े दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ समय से राजस्थान में सक्रिय थे और कथित तौर पर सीमा पार मौजूद हैंडलरों के संपर्क में थे। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की बात सामने आ रही है।
फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं, इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल कहां होना था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा राजस्थान से लेकर पंजाब तक बढ़ाया गया है।
देखिए इस पूरे ऑपरेशन, ड्रोन नेटवर्क, गिरफ्तार आरोपियों और जांच से जुड़े बड़े खुलासों पर हमारी खास रिपोर्ट।
#sriganganagar #rajasthannews #bsf #antf #rdx #dronesmuggling #pakistanborder #breakingnews #rajasthanbreaking #weaponrecovery #bordersecurity #ndtvrajasthan
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan