Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. इस बार का बजट पिछली सरकार के बजट से 41.39 फीसदी बढ़ गया है. वित्त मंत्री दिया कुमारी के बजट भाषण पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से संकीर्ण और सतही बजट है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार के बजट पर कहा कि सरकार सिर्फ लोगों को बजट में गुमराह करने का काम कर रही है. यह बजट पूरी तरह से संकीर्ण और सतही बजट है. बेंजामिन फ्रैंकलिन को कोट जो इन्होंने पढ़ा है, वह इन्हीं लोगों पर लागू होता है. #rajkumarroat #ravindrabhati #dotasara #sachinpilot #rajasthannews #budget2026