राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और नवरात्रि के अवसर पर उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की.
मुलाकात के दौरान राजस्थान के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव से भी मुलाकात की, जबकि अन्य वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात की संभावना है.