राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election) की अधिसूचना जारी होने के बाद 6 नवंबर तक प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने का वक्त दिया गया था. आज भीलवाड़ा (Bhilwara) के साथ सात विधानसभा सीटों से अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए. इसी दौरान सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) भीलवाड़ा पहुंचे यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. संबोधन के दौरान गहलोत ने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा.