राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। यह समझौता राज्य में स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।