Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. अगले एक सप्ताह प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा. इस बार करीब 7 दिन की देरी के बाद 30 जून को मानसून की एंट्री हुई थी. इसके बाद 10 जुलाई को मानसून का पहला चरण थम गया. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. हालांकि, आज (11 जुलाई) उत्तरी व पूर्वी भागों में कुछ ही स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आगामी एक सप्ताह प्रदेश के अधिकांश भाग में कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है. #rajasthanmonsoon #monsoonupdate #rajasthanweather #weatherupdate