Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, मतदान दल रवाना! First Phase Voting
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होने जा रहा है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान दल अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुके हैं।
पहले चरण में लाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समितियों सहित कई क्षेत्रों में मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट डालेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और प्रशासन भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है।
हालांकि इस बीच मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एक बड़ी चिंता भी जताई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले कई कर्मचारी खुद अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव ड्यूटी के कारण वे अपने मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे और उनके वोट की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
एक तरफ गांव की सरकार चुनने की तैयारी है, वहीं दूसरी तरफ चुनावी व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की यह पीड़ा भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
#panchayatelection2026 #panchayatchunav #rajasthanpanchayatelection #kotanews #ladpura #sangod #sultanpur #itawa #votingday #pollingparty
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan