Rajasthan Panchayat Election: मंत्री के बेटे की बगावत? Durga Singh Kharra ने भरा निर्दलीय नामांकन!

  • 5:27
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026
Rajasthan Panchayat Election: मंत्री के बेटे की बगावत? Durga Singh Kharra ने भरा निर्दलीय नामांकन! राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में एकजुटता और सिंगल पैनल रण नीति पर जोर दे रही है, वहीं मंत्री पुत्र के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से कई राजनीतिक सवाल खड़े हो रहे हैं। दुर्गा सिंह खर्रा का कहना है कि उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने खुद को भाजपा की विचारधारा से जुड़ा बताया है। क्या यह स्थानीय स्तर की नाराजगी है? क्या यह सिर्फ एक स्वतंत्र राजनीतिक फैसला है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? देखिए इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी विशेष रिपोर्ट। #durgasinghkharra #jhabarsinghkharra #bjp #rajasthanpolitics #panchayatelection #panchayatchunav #rajasthanbjp #politicalnews #election2026 Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो