Rajasthan Politics: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. गहलोत के मानेसर एपिसोड वाले हालिया बयान के बाद बीजेपी खेमे से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस में नई पीढ़ी की आहट से उनकी बेचैनी काफी बढ़ गई है. वे अब महज अपना राजनीतिक वजूद बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. राठौड़ ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि गहलोत की राजनीतिक प्रासंगिकता अब सिमटती जा रही है.