Rajasthan Politics:Diya Kumari विधानभा में Budget पर दिया विपक्ष को जवाब | BJP | Congress | Top News

  • 19:43
  • प्रकाशित: फ़रवरी 17, 2026

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में आज शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पर सरकार की तरफ से जवाब पेश करेंगी. इस दौरान भारी हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही न चलने देने की बात कही है. इसकी वजह आज बालमुकुंद आचार्य की तरफ से उठाई गई गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने वाली मांग और उसके बाद हुआ हंगामा है, जिसके चलते विधायक गोपाल शर्मा और पीसीसी चीफ में हाथापाई की नौबत तक आ गई थी. इस पूरे हंगामा के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि विधायक के गलत व्यवहार की स्पीकर वासुदेव देवनानी से लिखित शिकायत करेंगे और कार्रवाई नहीं होने तक सदन में हंगामा जारी रखेंगे. #RajasthanPolitics #TikaramJully #RajasthanBudget #LakhpatiDidi #PovertyIssue #RajasthanNews #CongressVsBJP #PoliticalUpdate #RajasthanAssembly #BudgetAnalysis #TopNews #PublicIssues #financeministerdiyakumari #diyakumari

संबंधित वीडियो