राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने गृह क्षेत्र झालावाड़ में एक ऐसा बयान दिया है जिसने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। अपने पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह की 'जन संवाद यात्रा' के दौरान राजे काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने अपनी 'बेबसी' जाहिर करते हुए एक बड़ा बयान दिया।