राजेंद्र गुढ़ा ने आज जयपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के आवास पर समर्थकों के साथ धरना देकर सियासी पारा गरमा दिया है। गुढ़ा ने राजपूत समाज के मुद्दों और बद्री सिंह राजावत मामले को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।