बांसवाड़ा में जनजाति सुरक्षा मंच की कार्यशाला के दौरान उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता राजकुमार रोत पर जमकर निशाना साधा। मन्नालाल रावत ने आरोप लगाया कि राजकुमार रोत समाज में भ्रम फैला रहे हैं और आदिवासियों को हिंदू समाज से अलग करने की साजिश कर रहे हैं।