महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ ज्योतिबा फुले के समानता के विचारों को साझा किया, बल्कि राजस्थान की सियासत और आगामी विकास परियोजनाओं पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।