बाड़मेर जिला परिषद चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 55 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई है. OBC सर्टिफिकेट न लगाने, तकनीकी गलतियों और सही दस्तावेज न होने की वजह से भाजपा के 1 और कांग्रेस के 2 प्रमुख प्रत्याशियों का फॉर्म रद्द हुआ है. 37 वार्डों के लिए अब कुल 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि नामांकन वापसी की समय सीमा के बाद अंतिम तस्वीर साफ होगी.