राजस्थान (Rajasthan) में आज वोटिंग (Voting) है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. राजस्थान (Rajasthan) में कुल 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है. इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता शामिल हैं, उनमें से 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता हैं.