राजस्थान के राजसमंद जिले में उस समय भारी बवाल हो गया जब एक निजी अस्पताल के कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। देवगढ़ थाना क्षेत्र के बग्गढ़ स्थित 'स्तुति हॉस्पिटल' के बाहर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।