राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजों में एक बार फिर ग्रामीण प्रतिभा का डंका बजा है। बालोतरा (धोरीमना) के भलिसर गाँव के रहने वाले दिनेश बिश्नोई ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक (Rank 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है।