झालावाड़ की मुकुंदरा पहाड़ियों के बीच स्थित 'माँ राता देवी' के एक ऐसे प्राचीन मंदिर में, जो अपने आप में कई अनसुलझे रहस्य समेटे हुए है। 15वीं शताब्दी के इस मंदिर की मान्यता इतनी अटूट है कि यहां भक्त पहाड़ियों पर छोटे-छोटे पत्थरों के घर (आशियाने) बनाते हैं। कहा जाता है कि जो यहां पत्थर का घर बनाता है, माता रानी उसे हकीकत में घर का आशीर्वाद देती हैं। इतना ही नहीं, संतान प्राप्ति के लिए यहाँ पेड़ों पर चुनरी बांधने की भी अनोखी परंपरा है।