आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करने जा रहा है। सुबह करीब 10:00 बजे शिक्षा मंत्री ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे। इस बार करीब 8.2 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका इंतज़ार अब खत्म होने वाला है।