राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं कक्षा के साथ-साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इस साल का 10वीं का कुल परिणाम 94.23% रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है।