NSUI की राष्ट्रीय सचिव ऋतु बराला ने आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बस में और थाने में अलग-अलग कमरों में बंद करके उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि जयपुर के मोती डूंगरी थाने से उन्हें कमिश्नरेट भेजा गया, जहां रातभर बैठने के बाद भी जीरो FIR दर्ज नहीं हुई. उन्होंने राजस्थान पुलिस और सरकार से FIR की मांग की और कहा कि न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.