राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत, विधानसभा की मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा (Rohit Bohra) पर सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष की ओर देखकर अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है।