Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. साध्वी की कल, बुधवार, 29 जनवरी को जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. साध्वी को तबीयत ख़राब होने के बाद उनके आश्रम से अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद साध्वी के पिता और आश्रम के सहयोगी उनके पार्थिव शरीर को आश्रम ले गए. लेकिन, हॉस्पिटल ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आश्रम जाकर शव को अपने कब्ज़े में लिया और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. #SadhviPremBaisa #JodhpurNews #DeathMystery #RajasthanPolice #SadhviDeathCase #BreakingNewsJodhpur #SadhviPremBaisaNews #RajasthanNews #MysteriousDeath #JodhpurPolice