राजसमंद जिले की विश्व विख्यात पिपलांतरी ग्राम पंचायत से एक बार फिर मानवता और प्रकृति के प्रेम की अद्भुत तस्वीर सामने आई है। यहाँ बेटी, पानी, पेड़ और गोचर भूमि को बचाने के संकल्प के साथ 'पर्यावरण महोत्सव' मनाया गया।