Sawai Madhopur Crime News: मां के पास सो रही 2 साल की बच्ची का अपहरण, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

  • 3:11
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2026

Sawai Madhopur Crime News: सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में आधी रात को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में मां के साथ सो रही 2 साल की मासूम बच्ची का एक शख्स अपहरण कर ले गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है

संबंधित वीडियो