अजमेर के नेहरू नगर इलाके में लोहे के कंटेनर की गैस कटर से कटाई के दौरान भीषण आग लग गई, जिसने हवा के साथ विकराल रूप ले लिया और अफरा-तफरी मच गई. दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों और पार्षद पति ने प्रशासन पर अवैध रूप से चल रहे गोदामों और गैस कटिंग पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है.