Sikar Road Accident News: सीकर में 100 श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया!

  • 4:38
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026
Sikar Road Accident News: सीकर में 100 श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया! सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिरोही बाईपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 23 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर में करीब 100 श्रद्धालु सवार थे, जो शक्तिपीठ जीणमाता के दर्शन और सवामणी के बाद हरियाणा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सीकर, कोटपूतली और जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। #sikar #neemkathana #roadaccident #jeenmata #sikarnews #rajasthannews #breakingnews #rajasthanbreaking #roadsafety #accidentnews #neemkathananews #hindinews #ndtvrajasthan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो