राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ हुए जघन्य गैंगरेप मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बीती रात करीब 3:30 बजे पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी में 'होटल ड्रीम', 'होटल जॉय इन' और 'होटल सेफियर' पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया गया।