राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के स्थानीय विधायक जयदीप बिहानी पर सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों द्वारा हमला करने का आरोप लगा है। घटना विधायक सेवा केंद्र की है, जहाँ बहस के दौरान विधायक के चेहरे पर चोट आई है।