अलवर नगर निगम के ऑटो टिपर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल कर दी और कार्यालय परिसर में वाहन खड़े कर विरोध जताया, कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से घर-घर कचरा संग्रहण का काम करने के बावजूद उनके अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं.