राजस्थान के बाड़मेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र मूल रूप से जैसलमेर जिले का रहने वाला था और बाड़मेर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।