राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू की ऊँची पहाड़ियों और प्राकृतिक गुफा में स्थित है 'अधर देवी' का मंदिर। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ माता सती के 'अधर' यानी होंठ गिरे थे, जिसके कारण इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।