राजस्थान के राज्य पक्षी 'गोडावण' (Great Indian Bustard) को विलुप्त होने से बचाने की मुहिम में एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। जैसलमेर के कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में दो नन्हे चूजों का जन्म हुआ है। इनमें से एक का जन्म 'आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन' (AI) तकनीक के जरिए हुआ है, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि है।