धौलपुर में NH 11बी पर दर्दनाक सड़क हादसा, 8 बच्चों समेत 12 की मौत

  • 5:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2024

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 11 बजे जयपुर जा रही स्लीपर कोच बस और टेंपो में टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे ( Road Accident) में पांच बच्चों, तीन बच्चियों और दो महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर बाड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. टेम्पों में सवार सभी लोग भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. 

संबंधित वीडियो

ACB_577443
22:54
सितंबर 26, 2026 23:19 pm IST