उदयपुर नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस की बैठक में हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-6 स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान एक कार्यकर्ता को बाहर जाने के लिए कहे जाने के बाद विवाद बढ़ गया.