राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज 30 जनवरी को ट्रेन के टॉयलेट में फंस गए. किसी तरह रेलवे अधिकारियों की मदद से टॉयलेट का गेट खुलवाकर बाहर निकले. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं कल शुक्रवार दिनांक 30 जनवरी, 2026 की शाम कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन 22981 में सवार होकर कोटा से जयपुर आ रहा था. सवाईमाधोपुर से थोड़ा आगे मैं ट्रेन के बाथरूम में आवश्यक सेवा के लिए गया. वापस बाथरूम से निकलने लगा तो डोर के अंदर लगी डोर लैच (कुंडी) फ्री हो गई. डोर खुल ही नहीं रहा था. #vasundhararaje #ShatabdiExpress #ViralVideo #BreakingNews #RailwaySafety #MediaAdvisor #TrainIncident #HindiNews