30 साल से सूखे पड़े कुओं में आया पानी, इस शहर में हुआ चमत्कार

Alwar News: अलवर (Alwar) में एक कुदरती घटना हुई है जो खेड़ली कस्बे (Khedli town) के नजदीकी गांव सौखर और सालवाड़ी में सालों से सूखे दो कुओं में पानी लौट आया है. सालवाड़ी गांव के जिस कुएं में पानी आया वो करीब ढाई सौ साल पुराना और पिछले 30 साल से सूखा हुआ बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया की 25 फीट गहरे कुएं में करीब 5-6 फुट पानी आ गया है. इसी तरह पास के गांव सौखर के खेड़ली सेड के मढ़ के रास्ते पर गोविंद सैनी के खेत मे स्थित एक पुराने कुएं में अचानक से पानी आने पर लोग उसे दैवीय शक्ति मानकर खुशियां मना रहे हैं.

संबंधित वीडियो