Weather Update : राजस्थान में दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है। मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिस वजह से 21-22 दिसंबर को बादल छाया रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद भी 2 से 3 डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। यानि संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार से ठंड बढ़ जाएगी। #RajasthanWeather #WinterUpdate #FogAlert #RajasthanColdWave #WeatherNews #MausamKiJankari #WesternDisturbance #RajasthanWinter #DenseFog #TemperatureDrop #WeatherAlert