42 साल की हुईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास का आज जन्मदिन है.

साल 2000 में मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजी गईं प्रियंका चोपड़ा 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर हैं.

प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' थी, जो वर्ष 2003 में आई थी. इस फिल्म में अपनी बोल्ड भूमिका से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.

2008 में आई फिल्म 'फैशन' में मेघना माथुर का किरदार निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को व्यापक प्रशंसा के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

2014 में आई महान भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में एक सीन के लिए उन्हें अपने बाल भी मुंडवाने पड़े थे. 

2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका ने दिल छू लेने वाली एक मासूमियत ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया, जिसने दर्शकों को गहराई से छू लिया.

2008 में आई 'दोस्ताना' से प्रियंका चोपड़ा को 'देसी गर्ल' नाम मिला. इस मूवी में उन्होंने ग्लैमर और हास्य का ऐसा तड़का लगाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

2015 से 2018 तक क्वांटिको के साथ अमेरिकी टेलीविजन में प्रियंका का प्रवेश उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ.

2019 में रिलीज हुई मूवी 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका ने मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रतिष्ठित और दृढ़ पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई.