राजस्थान का चुनावी रण जितने के लिए स्टार प्रचार मैदान में उतर आए हैं. आज राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पाली और पीलीबंगा में जनसभा करने के बाद बीकानेर में रोड शो करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांकरोली में जनसभा करने के बाद उदयपुर में रोड शो करने जाएंगे. आज भरतपुर, दौसा और डींग में भी तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक साथ सभाएं होने रही हैं. इनमें सीएम अशोक गहलोत, योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिसवा शर्मा का नाम शामिल है. इसके अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा भी बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं.
LIVE UPDATE...