विज्ञापन

Rajasthan: फर्जी RBI अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 60 लाख

Rajasthan News: अजमेर पुलिस ने 5 साल से फरार इनामी ठग मनीष गहलोत को जोधपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को RBI दिल्ली का अधिकारी बताकर 60 लाख की ठगी कर चुका है.

Rajasthan: फर्जी RBI अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 60 लाख
Ajmer Fake RBI officer News
NDTV

Ajmer News: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 साल से फरार चल रहे शातिर इनामी अपराधी मनीष गहलोत उर्फ मनीष कच्छावा उर्फ मोंटू को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नई दिल्ली का अधिकारी बताकर लोगों को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने इसे जोधपुर से दबोचा है, जहां वह अपनी पहचान बदलकर छिपा हुआ था.

8 मुकदमों में था वांटेड, घोषित था इनाम

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के रामगंज और आदर्श नगर थानों में कुल 8 मामले दर्ज हैं.  वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. इसी के चलते उस पर 5000 का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अब तक  59 लाख 60 हजार रुपये लोगों से ऐंठे है. 

बिना तकनीकी सहायता, मुखबिरों के दम पर गिरफ्तारी

पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि वारदातों के बाद  पकड़े जाने के डर से आरोपी अजमेर छोड़कर फरार हो गया था और पीड़ितों से संपर्क भी तोड़ दिए थे. लेकिन आरोपी की तलाश में पुलिस ने छानबीन जारी की. पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि बिना किसी तकनीकी संसाधन के केवल मुखबिर तंत्र और जमीनी मेहनत के दम पर आरोपी तक पहुंच बनाई. पुलिस टीम ने करीब 20 से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसके परिचितों व रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की.

नाम बदलकर जोधपुर में काट रहा था फरारी

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए  नाम बदलकर मनीष सोनी के रुप में जोधपुर में रह रहा था. फरारी के दौरान 10 से 12 बार अपने ठिकाने बदल चुका था.  अंततः जोधपुर में मजबूत मुखबिर नेटवर्क के जरिए उसकी लोकेशन मिली और उसे दबोच लिया गया.

टीम को किया जाएगा सम्मानित

 यह कार्रवाई  पुलिस महानिदेशक क्राइम ब्रांच राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. इसमें में कॉन्स्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट और अजय चौधरी की विशेष भूमिका रही, जिन्हें इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया.

यह भी पढ़ें: लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', फर्जी आधार और वोटर आईडी से किया था खेल


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close